5 Dariya News

पंजाब के राजपाल की ओर से डॉ. रिमी सिंगला का विशेष सम्मान

बे-ओलाद जोडों को संतान प्रप्ति करना मूरा फ़र्ज़ है- डॉ. रिमी सिंगला

5 Dariya News (गुरनाम सागर)

चंडीगढ़ 02-Oct-2018

आईवी अस्पताल के टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के निदेशक और इंचार्ज डॉ. रिमी सिंगला को गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित किया गय। यह पुरस्कार उन्हें पंजाब के राजपाल वी.पी सिंह बदनौर  की ओर से बे ओलाद जोडों को संतान प्राप्ति करवाने के लिए दिया गया। इस अवधि के दौरान जीवन संचार वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शुभाश गोयल विशेष रूप से शामिल थे।गौरतलब है कि  डॉ. रिमी सिंगला बांझपन के क्षेत्र में बे-ओलाद जोडों को संतान प्राप्ति के लिए उत्तर भारत में बहुत लोकप्रियता मिली है और यही कारण है कि उनके पुरस्कार की संख्या में बढ़ोतरी होना बताया जा रहा है। इससे पहले डॉ. रिमी सिंगला को साधु सिंह धर्मसोत- वन मंत्री पंजाब और उद्योग और प्रौद्योगिकी मंत्री चरंजीत सिंह चन्नी द्वारा महिला दिवस पर भारतीय आइकॉनिक पुरस्कार भी दिया गया था। इस दौरान पुरस्कार मिलने की खुशी को साझा करते हुए डॉ. रिंगी सिंगला ने कहा कि वह खुद एक महिला है और विशेष रूप से महिला डॉक्टर है। इसलिए वे किसी भी महिला का ईलाज करते हुए उसके दर्द और बे-ओलाद होने के गमों आदि के बारे में अहसास होता है। इसलिए उनका प्रयास रहता है कि उनके पास से काई भी बे-ओलाद जोडा कभी भी खाली न जाए। बेशक इसके लिए, उन्हें कभी-कभी आर्थिक रूप से समझौता भी करना पड़ता है।