बी.बी.व्यास ने कश्मीर विश्वविद्यालय, रियासी कस्बे के मुददों पर चर्चा की
5 Dariya News
श्रीनगर 04-Oct-2018
राज्यपाल के सलाहकार बी.बी.व्यास ने आज कश्मीर विश्वविद्यालय के वरिश्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कश्मीर विश्वविद्यालय के पक्ष में केन्द्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के कार्यान्वयन से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रजिस्ट्रार कश्मीर विश्वविद्यालय, निदेशक बजट, निदेशक रूसा, तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में सलाहकार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विश्वविद्यालय को वित्त विभाग को एक प्रस्ताव देना चाहिए जो कश्मीर विश्वविद्यालय कर्मचारियों के वेतन बकाया, पैंशन भोगी बकाया तथा संशोधित मासिक वेतन की पहली किश्त जारी करने की वित्तीय जरूरत को पूरा करने में सहायता करेगा। सलाहकार को बताया गया कि कश्मीर विश्वविद्यालय को 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग के कार्यान्वयन के लिए 67.90 करोड़ रु. के अतिरिक्त धन की आवश्यकता है। सलाहकार ने राश्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के मिशन निदेशक को विश्वविद्यालय की परामर्श से एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिये। इसके उपरांत सलाहकार ने रियासी कस्बे के विकास से सम्बंधित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। आवास वित्त आयुक्त, वित्त प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त जम्मू, पर्यटन सचिव, बागवानी सचिव, बागवानी निदेशक, उपायुक्त रियासी तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। सलाहकार ने जिले तथा ऐतिहासिक कस्बे की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की तथा चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिये।