कश्मीर में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार
5 Dariya News
सोपोर 03-Oct-2018
दक्षिण कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा(एलईटी) के एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा, “आतंकवादी सोपोर क्षेत्र में बारामूला-हंदवारा मार्ग पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया।” पुलिस के अनुसार, आतंकवादी कुछ दिन पहले एलईटी में शामिल हुआ था। आतंकवादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उसे नगरपालिका व पंचायत चुनावों में भाग नहीं लेने को लेकर उत्तर कश्मीर के लोगों को धमकाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा, “गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान आमिर सुल्तान वार के रूप में की गई है। वह बांदीपोरा जिले के नईदखाई सुम्बल का रहने वाला है।”