5 Dariya News

विधायक इंदरवाल गुलाम मोहम्मद सरूरी राज्यपाल से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 03-Oct-2018

जम्मू व कश्मीर विधानसभा सदस्य, इंदरवल गुलाम मोहम्मद सरूरी ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भेंट कर उन्हें जम्मू व कश्मीर के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के लिए बधाई दी। सरूरी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र, विषेश रूप से सड़कों,स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा तथा पीएचई क्षेत्रों से सम्बंधित कई समस्याओं एवं विकास मुददों को राज्यपाल के ध्यान में लाया, जो धनराशि की कमी के कारण रूके हुए हैं। राज्यपाल ने सरूरी से अपने क्षेत्र के लोगों के कल्याण और विकास के लिए अपने प्रयासों को निरंतर बनाये रखने का आग्रह किया तथा उन्होंने उन्हें राज्य के समग्र विकास के लिए जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थानों की स्थापना के महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कहा।