5 Dariya News

रामेश अरोड़ा राज्यपाल से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 03-Oct-2018

जम्मू व कश्मीर विधान परिशद के सदस्य रामेश अरोड़ा ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भेंट कर उन्हें जम्मू व कश्मीर के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के लिए बधाई दी। अरोड़ा ने राज्यपाल को जम्मू क्षेत्र के लोगों के समक्ष आने वाली कई विकास चुनौतियों तथा शांति एवं सामान्यता में विघ्न के कारण राज्य के लोगों को हो रही कठिनाईयों के बारे में सुचित किया। राज्यपाल तथा अरोड़ा ने विकास लाभों पर चर्चा की, जो जमीनी स्तर पर स्थापित हो रहे स्वशासीय संस्थानों के अलावा अपने क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास में लोगों की सीधी भागेदारी से मिल सकते हैं।