सनफिल्ड्स स्कूल ने मेन सडक पर लगा दिए कई लोहे के बोर्ड
इन बोर्डो के कारण वाहन चालकों का ध्यान भटक हो रहे है हादसे, पहले भी स्कूल के बोर्ड नोटिस भेज उतरवा चूका है बिजली विभाग
5 Dariya News (अरुण कुमार)
कुराली 03-Oct-2018
सनफिल्ड्स स्कूल अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहता है चाहे वो बात स्कूल में फैली गंदगी की हो,विजली विभाग के खम्बो पर स्कूल द्वारा लगाए गए इश्तेहारी बोर्ड की हो या कोई अलग मुद्दा। इस बार स्कूल फिर नए विवाद में उलझता हुआ नजर आ रहा है। इस बार सनफिल्ड्स स्कूल ने स्कूल के नाम के बडे बडे बोर्ड मेन हाईवे व् नगर कौंसिल की जमीन पर बिना मंजूरी लिए लगा दिए है जो की कानून की सरेआम उलघना है और इन बडेबडे लोहे के बोर्ड को लगाने के लिए स्कूल ने नगर कौंसिल से कोई भी इज़ाज़त तक नहीं ली। हाईवे पर लगे इन बोर्ड के कारण मेन सड़क पर आने जाने वाले वाहन चालकों का ये बोर्ड ध्यान भटका रहे है । जिस से वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। इस बारे में समाजसेवी सुमंत पूरी,हिमांशु धीमान,हेमराज शर्मा,हरविंदर कुमार,जतिंदर सामा,कलभूषण शर्मा,उमेश कुमार योगी,ने नगर कौंसिल से मांग की है कि इन सभी बोर्डो को उतरवा कब्जे मे ले सनफिल्ड्स स्कूल को मोटा जुर्माना कर कार्रवाई की जाये तांकि आगे से क्षेत्र के और भी स्कूल,दुकानदार या व्यवसाय करने वाले लोग बिना मंजूरी लिए सड़क पर किसी भी तरह के बोर्र्ड न लगा सके।
जब इस बारे में सनफिल्ड्स स्कूल की प्रिंसिपल हरिंदर हुंदल से बात करनी चाही तो उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी फोन नहीं उठाया। जब उनको इस संदर्भ में मैसेज किया गया तब भी उन्होंने मैसेज का कोई जबाब देना उचित नहीं समझा। जब इस बाबत नगर कौंसिल के स्नेटरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार से सनफिल्ड्स स्कूल द्वारा सडक मोहल्लो मे लगाये बोर्ड सवंधी मंजूरी लेने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि स्कूल ने कोई भी मंजूरी उनसे नहीं ली। जब इस बाबत नगर कौंसिल के कार्यकारी अफसर गुरदीप सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे मे जानकरी नहीं है अगर सनफील्ड्स स्कूल ने नगर कौंसिल की जमीन पर बिना परमिशन लिए बोर्ड लगाए है तो उनके सारे बोर्र्ड कल तक उतरवा दिए जायेंगे और उन पर बनती कार्रवाई भी की जाएगी।