5 Dariya News

8 आई.पी.एस अधिकारियों के तबादले

5 Dariya News

चंडीगढ़ 29-Sep-2018

पंजाब सरकार ने आज आठ आई.पी.एस. अधिकारियों के तबादले और तैनातियों संबंधी आदेश जारी किये हैं।एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रवीन कुमार सिन्हा को आई.जी.पी / अपराध पंजाब लगाया है जबकि अमरदीप सिंह राय के पास पहले से ही आई.जी.पी /पटियाला रेंज और आई.जी.पी /विजीलैंस ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार रहेगा और वी.नीरजा के पास भी ई.जी.पी /कम्युनिटी पुलिसिंग पंजाब जबकि आई.जी.पी रोपड़ रेंज का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। उधर अनीता पुंज को डायरैक्टर एम्म.आर.पी.पी.ए., फिल्लौर तैनात करके आई.जी.पी. /प्रशिक्षण पंजाब के तौर पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इसी तरह पाटिल केतन बालीराम को एस.एस.पी फाजिल्का, अखिल चौधरी को ए.आई.जी /कम्युनिटी पुलिसिंग पंजाब एस.ए.एस. नगर और अतिरिक्त प्रभार कमांडैंट 36वीं बटालियन पी.ए.पी, बहादुरगढ़, गुलनीत सिंह खुराना को एस.एस.पी मोगा और बलराज सिंह को एस.पी /स्पैशल प्रोटेक्शन यूनिट, पंजाब के तौर पर तबदील किया गया है।