5 Dariya News

पंजाब सरकार द्वारा 9 आई.पी.एस अधिकारियों की तरक्कियां और तबादले

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Sep-2018

पंजाब सरकार ने आज राज्य के 9 आई.पी.एस अधिकारियों को डी.आई.जी पुलिस के तौर पर तरक्की देते हुए उनके तबादलों के आदेश जारी किये हैं। इसके अलावा दो आई.जी. स्तर के अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार भी वापस ले लिया है। इस संबंधी आज यह जानकारी देते हुए सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बाबू लाल मीना को डी.आई.जी विजीलैंस ब्यूरो, बलजोत सिंह राठौर को डी.आई.जी /जी.आर.पी, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पुलिस कमिश्नर जालंधर, हरदयाल सिंह मान डी.आई.जी क्राइम और साईबर क्राइम, हरबाज सिंह डी.आई.जी /ट्रैफिक़ पंजाब, गुरप्रीत सिंह तूर को डी.आई.जी इंटेलिजेंस, सुरजीत सिंह को डी.आई.जी कानून और व्यवस्था, गुरप्रीत सिंह गिल को डी.आई.जी /प्रशासन आई.आर.बी और पवन कुमार को डी.आई.जी प्रशिक्षण /पी.ए.पी जालंधर में तैनात किया गया है। इसके अलावा आई.जी. कम्युनिटी पुलिस वी.नीरजा से आई.जी. रूपनगर रेंज का और आई.जी. पटियाला रेंज अमरदीप सिंह राय से आई.जी. विजीलैंस ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है।