5 Dariya News

फिलीपींस : भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हुई

5 Dariya News

मनीला (फिलीपींस) 24-Sep-2018

फिलीपींस में पिछले सप्ताह मैंगखुट तूफान आने के बाद दो बड़ी भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात तक खनन के लिए मशहूर इटोगोन टाउन से 49 शव निकाले गए। बचावकर्मियों ने नागा शहर से भूस्खलन की जगह से 46 अन्य शव निकाले हैं। इटोगोन में एक अधिकारी ने कहा कि 19 अन्य अभी लापता हैं। बचावकर्मी नागा शहर में भूस्खलन की घटना में लापता 40 अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। भूस्खलन के चलते करीब 30 घर नेस्तनाबूद हो गए। रहात कार्यो से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि मैंगखुट तूफान और दो भूस्खलन की घटना में करीब 200 लोग मारे गए हैं। मैंगखुट के चलते करीब 16 लाख किसान और मछुआरे प्रभावित हुए हैं।