5 Dariya News

आलमगीर आटा मिल घटना: राज्यभर की आटा मिलों की जांच के लिए टीमें गठित

बीते दो दिनों में 100 से अधिक आटा मिलों की जांच, बड़े स्तर पर सैंपल लिए गए

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-Sep-2018

लुधियाना जि़ले के आलमगीर स्थित आटा मिल में 2000 क्विंटल खऱाब और दुर्गंधित गेहूँ को सही गेहूँ में मिलाकर आटा बनाने की घटना के पर्दाफाश होने के बाद फूड सेफ्टी कमिश्नरेट की तरफ से तुरंत कार्यवाही करते हुए राज्यभर की आटा मिलों की जांच और घटिया आटा जो कि मनुष्य के खाने योग्य नहीं है की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच टीमों का गठन किया गया है। उक्त खुलासा कमिश्नर फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन काहन सिंह पन्नूं की तरफ से किया गया।स. पन्नूं ने कहा कि कोई व्यक्ति भारतीय खान-पान में से फ़लों, मिठाई और पनीर को तो बाहर कर सकता है परंतु आटे को बाहर करने के बारे सोच भी नहीं सकता और विशेषकरमध्यमवर्गीय परिवार के भोजन का मुख्य हिस्सा आटे से बनी रोटियाँ ही होती हैं।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जांच टीमें गठित की गई हैं जिनको सभी संदिग्ध मिलों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दो दिनों में 100 से अधिक आटा मिलों की जांच की गई और बड़े स्तर सैंपल लिए गए। लिए गए नमूनों के जांच नतीजे आने अभी बाकी हैं और मिलावटखोरों के खि़लाफ़ कानून अनुसार सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके साथ ही आटा मिल मालिकों को भी अच्छे मानक का गेहूँ एफ.सी.आई, मान्यता प्राप्त आढ़तियों और अन्य भरोसेमन्द स्थानों से खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही उनको एफ.एस,एस. ए. आई. से लाइसेंस लेने के लिए कहा गया।यहाँ यह बताना ज़रूरी है कि बीते सोमवार फूड सेफ्टी टीम और डेयरी डिवैल्पमैंट ऑफिसर की साझी टीम की तरफ से लुधियाना जि़ले के आलमगीर स्थित भगवती एग्रो प्रोडक्ट्स द्वरीर 2000 क्विंटल खऱाब और दुर्गंधित गेहूँ को सही गेहूँ में मिलाकर आटा और मैदा बनाने की घटना का पर्दाफाश किया गया था।बीते दो दिनों के दौरान मोहाली, खरड़, रूपनगर, होशियारपुर, फाजिल्का, अबोहर, मुक्तसर, पठानकोट, लुधियाना, फगवाड़ा, बठिंडा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, एस.बी.एस.नगर और मानसा में आटा मिलों की जांच की गई।