5 Dariya News

तंजानिया में नौका पलटने से 44 की मौत

5 Dariya News

दोदोमा (तंजानिया) 21-Sep-2018

तंजानिया की विक्टोरिया लेक में एक यात्री नौका पलटने से 44 लोगों की मौत हो गई। मवानजा क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेला ने गुरुवार को सिन्हुआ को बताया कि 37 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, “बचाव अभियान जारी है इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।” मवानजा क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोनाथन शाना ने कहा, “लापता लोगों के शवों को ढूंढने के लिए बचाव दल काम में लगा हुआ है। कुछ शवों की शिनाख्त कर ली गई है और उनके परिजन शवों को ले गए हैं।” उन्होंने कहा, “हम नौका में सवार लोगों की सटीक संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।” शाना ने कहा है कि अभी नौका पलटने की वजह पता नहीं चल पाई है।