5 Dariya News

जिला स्तरीय खेल मुकाबले में खालसा स्कजहूल की टीम ने मारी बाजी

5 Dariya News (अरुण कुमार)

कुराली 20-Sep-2018

स्थानीय शहर कुराली में खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की फुटबॉल टीम पिछले तकरीबन 3 -4 साल से नाम कमा रही है और कबड्डी खेल में वाह वाही लूट रही है। पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए प्रिंसिपल सुपिंदर सिंह ने बताया  कि फुटबॉल में यह उपलब्धियां जिला स्पोर्ट्स विभाग की तरफ से नियुक्त किए गए कोच गुरजीत सिंह त्युड की कड़ी मेहनत की वजह से है उन्होंने कहा कि इस समय स्कूल के ग्राउंड में तकरीबन 100 के करीब लड़के लड़कियां उनसे कोचिंग ले रहे हैं जिसके फलस्वरूप उनकी मेहनत रंग लाई और जोनल स्तरीय पर अंडर-14,अंडर-17 लड़कियां और अंडर-17 , अंडर-19 लड़के पहले स्थान पर आए हैं। इसी तरह कबड्डी में डी .पी. इ वरिंदर सिंह की अगुवाई में जोनल कबड्डी लड़को ने  अंडर-19 में पहला और जिला स्तरीय पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जोनल स्तर पर अंडर-17 और अंडर-14 कबड्डी में लड़कियों और अंडर 17 में लड़कों की तरफ से दूसरा स्थान प्राप्त किया गया है। इसके अतिरिक्त वॉलीबॉल अंडर-19  के लड़कों ने जोनल स्तर पर दूसरा और क्रिकेट में अंडर-19 के लड़कों ने जोनल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह स्कूल की तरफ से जोनल स्तर पर 11 और जिला स्तर पर 5 प्राप्तियां की। उन्होंने बताया कि गतके में एक बच्चा जोन स्तर और जिले में भी विजेता रहे है। प्रिंसिपल सुपिंदर सिंह ने विजेता टीम और उनके कोच को मुबारकबाद दी।  इस मौके सुबह शाम ग्राउंड में बच्चों को कोचिंग दे रहे  सुरजीत सिंह बैंस का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया ।