5 Dariya News

सुरक्षा सब से पहले, औरतों के लिए ज़रूरी हो हेलमेट

तर्कशील सोसाइटी का चड़ीगढ़ प्रशासन को फैसले को समर्थन, सरकार से की हेलमेट पर सब्सिडी की मांग

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 20-Sep-2018

तर्कशील सोसाइटी पंजाब की यूनिट मोहाली ने चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से औरतों के लिए हेलमेट जरूरी किये जाने वाले फैसले का समर्थन किया है। सोसाइटी का मानना है कि सुरक्षा सब से पहले है और हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों में सर की चोट रोकने का प्रभावशाली तरीका है। यहां शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी बलोंगी में बैठक दौरान सोसाइटी नेताओं लेक्चरार सुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह और जरनैल क्रांति ने कहा कि हेलमेट जहां हमारी खोपड़ी (skull) और दिमाग (brain) की रक्षा करता है वहीं हमारे चेहरे को भी सुरक्षा प्रदान करता है। नेताओं ने कहा कि और अंगों की चोट को ठीक किया जा सकता है परंतु दिमागी चोट बहुत ही खतरनाक है जिस से उभरना बहुत मुशकिल है। तर्कशील नेताओं ने कहा कि पीजीआई के ट्रामा सेंटर में रोजाना करीब 35 केस सर पे गंभीर चोटों के आते हैं जिस में से दो दर्जन लोगों के दिमाग के आप्रेशन करने पड़ते हैं और एक या दो मौतें रोज़ाना होती हैं जो बचाई जा सकती हैं। नेताओं ने यह भी कहा कि पूरे मुँह पर लिया हेलमेट हमारी खोपड़ी के ऊपरी हिस्से के 8 और चेहरे के 14 महत्वपूरण अंगों/हड्डियों की सुरक्षा करता है। तर्कशील नेताओं ने सरकार से मांग की कि बढ़िया क्वालिटी का हेलमेट आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार इसपे सब्सिडी प्रदान करे। 

हेलमेट का विरोध करने वाले कारों के सवार

तर्कशील नेताओं ने कहा कि हेलमेट का विरोध करने वाले ज्यादातर नेता खुद कारों में घूमते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेताओं को धर्म की आड़ में गैर-वाजिब मांग नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के उस फैसले को नहीं भूलना चाहिए जिसमें यह कहा गया है कि कोई भी धर्म, सुरक्षा प्रयासों से ऊपर नहीं है।