5 Dariya News

उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतेगी भाजपा : उमा

5 दरिया न्यूज

भोपाल(आईएएनएस) 03-Feb-2014

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उत्तराखंड का प्रभारी बनाए जोन के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में वहां की सभी पांचों सीटों पर भाजपा की जीत होगी, इसी तरह अगले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर भाजपा उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तरराखंड मे हुई त्रासदी के बाद राज्य सरकार और केंद्र सरकार का नजरिया पीड़ितों के प्रति सकारात्मक नहीं रहा है, यही कारण है कि आज भी वहां के लाखों लोग समस्याग्रस्त जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस वहां के मुख्यमंत्री को हटाकर जनता के असंतोष को कम नहीं कर सकती है। मुख्यमंत्री बदलने से कांग्रेस को लाभ नहीं मिलने वाला है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा एक सीट की कमी के चलते उत्तराखंड में सरकार नहीं बना पाई, मगर अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतकर सरकार बनाएगी।उमा भारती ने आगे कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को तब उत्तराखंड त्रासदी की याद आई जब भाजपा के नरेंद्र मोंदी ने वहां का दौरा किया। राहुल गांधी ने मोदी की 'कॉपी' की थी।राज्य में रसोई गैस सिलेंडर पर देश में अन्य राज्यों के मुकाबले मूल्य संवर्धित कर (वैट) व प्रवेश कर अधिक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की सरकार है, लिहाजा वे मुख्यमंत्री से अलग से बात कर सकती हैं, इसलिए मीडिया से इस मुद्दे पर बात नहीं करेंगी।