5 Dariya News

कष्मीर पत्रकार एसोसिएषन के प्रतिनिधिमंडल ने सूचना सचिव से भेंट की

सभी कार्यरत पत्रकारों के लिए बीमा कवर की मांग की

5 Dariya News

श्रीनगर 17-Sep-2018

मौज्ज़म मोहम्मद के नेतृत्व में कष्मीर पत्रकार एसोसिएषन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सूचना सचिव सरमद हफीज़ से भेंट कर कष्मीर में कार्यरत पत्रकारों के समक्ष आने वाले विभिन्न मुद्दों के निवारण की मांग की।सूचना निदेषक तारिक अहमद ज़रगर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को सुचित किया कि कष्मीर में पत्रकार कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं और मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए हाल ही में राज्य सरकार द्वारा घोशित स्वास्थ्य बीमा कवर को सभी कार्यरत पत्रकारों को उनके समक्ष आने वाले जोखिमों को कम करने के लिए बढ़ाया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पत्रकारों के कल्याण हेतु बने धन को पत्रकारों के लिए कार्यषालाओं की व्यवस्था जैसी गतिविधियों पर खर्च किया जाना चाहिए।प्रतिनिधिमंडल ने सचिव से आग्रह किया कि पत्रकारिता और जन संचार पास आउट को सरकारी विभागों के लिए व्रृतचित्र बनाने में वरीयता दी जानी चाहिए और ऐसे सभी कार्यों को सूचना एवंज न सम्पर्क निदेषालय के माध्यम से जारी किया जाना चाहिए।सचिव ने एसोसिएषन को ध्यानपूर्वक सुनस और उन्हें आष्वासन दिया कि उनकी सभी जायज़ मांगों पर विचार किया जाएगा और इनका षीघ्र ही समाधान किया जाएगा।