5 Dariya News

भारत-मोरक्को पर्यटन द्विपक्षीय बैठक आज नई दिल्ली में संपन्न हुई

पर्यटन विकास के लिए आईटीडीसी और मोरक्को एजेंसी के बीच सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए

5 Dariya News

नई दिल्ली 17-Sep-2018

मोरक्को के पर्यटन, वायु परिवहन, हस्तकला और सामाजिक अर्थव्यवस्था मंत्री श्री मोहम्मद साजिद और भारत के पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के जे अलफोंस के नेतृत्व में आज नई दिल्ली में भारत और मोरक्को के बीच पर्यटन सहयोग पर एक द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने भारत और मोरक्को के बीच पर्यटन सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई। पर्यटन विकास के लिए इस बैठक में भारत पर्यटन विकास निगम-आईटीडीसी और मोरक्को एजेंसी के बीच सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।