5 Dariya News

हिमाचल प्रदेश : जवान ने 2 सहकर्मियों सहित खुद को गोली मारी

5 Dariya News

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) 17-Sep-2018

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के छावनी इलाके में सोमवार सुबह एक जवान ने कथित तौर पर अपने दो सहकर्मियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। 18 सिख रेजीमेंट के एक जवान जसबीर सिंह ने अपने दो साथी जवानों हरदीप सिंह व हरपाल सिंह को ऑफिसर्स मेस में सोमवार तड़के दो बजे गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि इसके बाद जसबीर सिंह ने इंसास राइफल से खुद को गोली को भी मार ली। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सेना व स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।