5 Dariya News

ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स का होशियारपुर वासियों को मिलेगा फायदा

होशियारपुर के इंस्पेक्टिव जज जस्टिस आगस्टाइन जार्ज मसीह ने नए बन रहे ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

5 Dariya News

होशियारपुर 15-Sep-2018

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज व होशियारपुर के इंस्पेक्टिव जज जस्टिस आगस्टाइन जार्ज मसीह ने आज होशियारपुर व मुकेरियां में बन रहे ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।  होशियारपुर पहुंचने पर डिप्टी कमिश्रर श्रीमती ईशा कालिया, जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती प्रिया सूद व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पी.एस घुम्मण ने उनका स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने बजवाड़ा- बुल्लवाड़ी रोड पर बन रहे नए ज्यूडिशियल कांप्लेक्स का दौरा किया व अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांप्लेक्स के निर्माण में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि  12 करोड़ 65 लाख रु पये की राशी से खरीदी गई 14 एकड़ 10 मरले जमीन में 6028.31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ज्यूडिशियल कांप्लेक्स का निर्माण फरवरी 2020 तक हो जाएगा। इस नए ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स में 18 कोर्ट रु म, वकीलों के लिए चैंबर, बार रु म के अलावा हर तरह की आधुनिक बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस नए कोर्ट कांप्लेक्स के बनने से जजों व वकीलों के लिए एक अच्छा माहौल बनेगा, जिसका शहर वासियों को फायदा मिलेगा।  इसके अलावा इस कांप्लेक्स के साथ ज्यूडिशियल आफिसर्ज रेसीडेंस कोर्ट कांप्लेक्स भी तैयार किया जाएगा। जिसके लिए 1960.54 लाख का एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाकर भेज दिया गया है।

इस दौरान डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया ने इंस्पेक्टिव जज जस्टिस आगस्टाइन जार्ज मसीह को भरोसा दिलाया कि नए बने रहे ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स को लेकर प्रशासन गंभीर है और इसके निर्माण कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग को जरु री हिदायतें जारी कर दी गई हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पी.एस घुम्मण व पदाधिकारियों ने जस्टिस आगस्टाइन जार्ज मसीह को नए बन रहे ज्यूडिशियय कांप्लेक्स को लेकर कुछ सुझाव दिए, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांगों व समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। इस उपरांत उन्होंने मुकेरियां के गांव बागोवाल में बनाए जा रहे ज्यूडिशियल कांप्लेक्स का भी दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया।इस दौरान सी.जे.एम श्री अमित मल्हन, सी.जे.एम श्रीमती सुचेता आशीष देव, सिविल जज सीनियर डिविजन मिस मोनिका शर्मा, एस.पी(मुख्यालय) बलवीर सिंह, एस.ई लोक निर्माण विभाग टी.आर कतनौरिया, एक्सियन लोक निर्माण विभाग राजिंदर सिंह, बार एसोसिएशन के महासचिव  एडवोकेट गुरबीर सिंह रिहल, उपाध्यक्ष गोविंद जसवाल, एडवोकेट एम.पी. सिंह, एडवोकेट रंजीत कुमार, एडवोकेट वी. के पराशर, एडवोकेट सी.एस मरवाहा, एडवोकेट एस. आर. धीर, एडवोकेट शविंदर सैनी, एडवोकेट मानिक डोगरा के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।