5 Dariya News

विजय सांपला ने हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार भेंट की

5 Dariya News

चण्डीगढ 14-Sep-2018

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने आज राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार भेंट की और उन्न्हें फुलों का गुलदस्ता भेंट किया। श्री विजय सांपला ने अपने सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की योजनाओ एवं कार्यक्रमो के बारे में बताया और विस्तार से चर्चा की। उन्होंनें राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य को स्वर्ण मन्दिर, अमृतसर आने का भी न्यौता दिया।  उनके साथ श्री विनीत जोशी भी थे।