5 Dariya News

निशानेबाजी विश्व कप : भारत को मिले 2 स्वर्ण

5 Dariya News

चांगवान (दक्षिण कोरिया) 13-Sep-2018

भारत को यहां जारी 52वें आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में गुरुवार को 25 मीटर पिस्टल मेन जूनियर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हासिल हुए हैं। भारत के लिए इस स्पर्धा के एकल वर्ग में 16 साल के निशानेबाज उदयवीर सिद्धू ने सोना जीता, वहीं टीम स्पर्धा में भारत को पहला स्थान हासिल हुआ। दयवीर ने 25 मीटर पिस्टल मेन जूनियर की एकल स्पर्धा के फाइनल में कुल 587 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रिसीशन में 291 और रैपिड में 296 अंक मिले। इस स्पर्धा का रजत पदक अमेरिका के हैनरी टर्नर ने हासिल किया। उन्हें कुल 584 अंक मिले। इसके अलावा, दक्षिण कोरिया के ली जेकयून को 582 अंकों के साथ कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा के टीम वर्ग में उदयवीर, विजयवीर सिद्धू और राजकुमार सिंह ने कुल 1736 अंक हासिल किए और पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण जीता। चीन की टीम इस स्पर्धा में 1730 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक पर कब्जा जमाया, वहीं 1721 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक हासिल किया।