5 Dariya News

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सत्कार मुहिम के अंतर्गत सुनी समस्याएं

परिवारों के प्रदेश स्तरीय मसले पंजाब सरकार को भेजे जाएंगे : ईशा कालिया

5 Dariya News

होशियारपुर 12-Sep-2018

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की समस्याओं के हल के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सत्कार मुहिम शुरु  की गई है, जिसके अंतर्गत हर बुधवार डिप्टी कमिश्रर की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। इसी कड़ी में आज डिप्टी कमिश्रर  ईशा कालिया ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में समस्याएं सुनी और इन समस्याओं के जल्दी हल का भरोसा भी दिया।ईशा कालिया ने कहा कि प्रशासन की ओर से शुरु  की इस मुहिम के अंतर्गत यदि किसी स्वंत्रता सेनानी के पारिवारिक सदस्यों को कोई समस्या हैं, तो वह हर बुधवार वाले दिन उनको बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय मसले पंजाब सरकार के ध्यान में लाए जाएंगे। डिप्टी कमिश्रर ने कहा कि स्टाफ सेलेक्शन कमिशन की ओर से करीब 55 हजार पोस्टें निकाली गई हैं, जिनमें बी.एस.एफ, एस.आई.एस.एफ, सी.आर.पी.एफ, आई.टी.बी.पी, एस.एस.बी, एन.आई.ए व राईफलमैन(जनरल ड्यूटी) असम राईफल में कांस्टेबल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन पोस्टों के लिए फिजिकल व लिखित टैस्ट का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के पविारों के योज्य नौजवान 17 सितंबर तक पुलिस लाईन  होशियारपुर में स्क्रीनिंग टैस्ट के लिए आ सकते हैं।डिप्टी कमिश्रर ने कहा कि उक्त  पोस्टों के लिए आन लाइन रजिस्ट्रेशन संबंधी समस्या सामने आने पर जिला रोजगार अधिकारी या सहायक कमिश्रर मेजर अमित सरीन से संपर्क किया जा सकता है। 

स्कूलों बसों में प्रैशर हार्न का मसला ध्यान में लाने पर डिप्टी कमिश्रर ने कहा कि आर.टी.ए व पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त  तौर पर मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो स्कूली बसें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, उन बसों के सख्ती से चालान किए जाएंगे। मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड होशियारपुर की ओर से बड़े स्तर पर वाहनों की चैकिंग करके प्रैशर हार्न का चालान काटा जा रहा है।स्वतंत्रता सेनानियों के पविारों ने जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनको अपनी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खुले माहौल में समस्या बताने का मौका मिल रहा है। उन्होंने डिप्टी कमिश्रर श्रीमती ईशा कालिया की ओर से की गई इस पहलकदमी  की सराहना करते हुए खुशी प्रकट की।इस मौके पर सहायक कमिश्रर मेजर अमित सरीन, जिला फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संस्था के प्रधान गुरदेव सिंह कोटफतूही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मंजीत सिंह, श्री प्रभ सिंह, श्री हीरा लाल पुरी, श्री जसपाल सिंह, श्री गुरमेल सिंह हारटा, श्री सतवंत सिंह, श्री अमनदीप सिंह, कैलाश रानी, श्री अमन सिंह धूतकलां, श्री अमरीक सिंह, जैमल सिंह व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।