5 Dariya News

पुराने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदल रहे हैं भारत और मोरक्को

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) 02-Feb-2014

पिछले हफ्ते विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के मोरक्को दौरे के साथ भारत और मोरक्को के संबंध मजबूत हुए हैं। इस दौरे ने उत्तर अफ्रीकी देश की रणनीतिक और आर्थिक महत्ता को भी रेखांकित किया। मोरक्को के साथ भारत का संबंध 14वीं शताब्दी से है, जब ट्रेंजियर्स में जन्में इब्न बतूता यहां आए और रहे तथा देश और इसके लोगों के बारे में विस्तार से लिखा। मघरेब के इस राष्ट्र का दौरा करने वाले पहले भारतीय विदेशमंत्री खुर्शीद ने फेज, मार्राकेश और कैसाब्लांका का दौरा करने से पहले राजधानी रबात में वार्ता की। उन्होंने छठे किंग मोहम्मद से मुलाकात की। खुर्शीद 30 जनवरी से एक हफ्ते के लिए तीन देशों के दौरे पर निकले हैं जिसमें मोरक्को उनका पहला पड़ाव था। मोरक्को में तीन दिन बिताने के बाद वह अन्य उत्तर अफ्रीकी देश ट्यूनिशिया को रवाना हुए, इसके बाद वह सूडान की ओर रुख करेंगे।रबात में खुर्शीद ने पांचवें मोहम्मद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सरकार के प्रमुख अब्देलिला बेनकिरने और संसद के दोनों सदनों के अध्यक्षों से भी मुलाकात की।मोरक्को के विदेश मंत्री सालाहिद्दीन मेजोअर के साथ बैठक के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय सहयोग को गहरा और विस्तृत करने को सहमत हुए। मोरक्को के राजदूत लार्बी रेफौ ने आईएएनएस को बताया, "भारत के विदेश मंत्री द्वारा द्विपक्षीय संबंधों के दी गई नई गति और सहयोग का व्यापक क्रम, संबंधों को रणीनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाएगा।" मोरक्को, भारत के साथ सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देने का उत्सुक है। नवंबर 2012 में मार्राकेश अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव ने भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने को बधाई दी और 'जब तक है जान' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान अमिताभ बच्चन के नेतृत्व वाले बॉलीवुड के प्रतिनिधिमंडल को भी सम्मानित किया गया था।