5 Dariya News

राजनाथ सिंह ने वर्ष 2018-19 के लिए गृह मंत्रालय के बजट व्‍यय की समीक्षा की

5 Dariya News

नई दिल्ली 07-Sep-2018

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां एक बैठक में वर्तमान वित्‍त वर्ष के लिए गृह मंत्रालय के बजट व्‍यय की समीक्षा की। गृह मंत्रालय 2018-19 के लिए 93,171.61 करोड़ रूपये के कुल बजट में से अब तक (अप्रैल से 07 सितम्‍बर, 2018) 49.14% धनराशि का इस्‍तेमाल कर चुका है। गृह मंत्री ने व्‍यय की गति पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूंजीगत खर्च और योजनाओं पर अधिक ध्‍यान केन्‍द्रित करना जारी रखें और आवंटित बजट राशि का पूरा इस्‍तेमाल करें।  इस अवसर पर गृह राज्‍य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर और किरेन रिजीजू, गृह सचिव राजीव गाबा और मंत्रालय के विभिन्‍न डिवीजनों के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे।