5 Dariya News

विधायक लोलाब राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 07-Sep-2018

लोलाब के विधायक अब्दुल हक खान ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भेंट की। खान ने राज्यपाल को अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की अब तक की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि उत्तर कश्मीर के सीमांत क्षेत्रों में डोनारद लोलाब तथा माछिल कलरस में हाल ही में प्रस्तावित की गई दो महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजनाओं का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि इन परियोजनाओं के समय पर पूरा होने से न कि केवल जिले को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी बल्कि इससे सिंचाई एवं अन्य क्षेत्रों को भी लाभ होगा। उन्होंने राज्यपाल से यह आग्रह भी किया कि कुपवाडा और बांदीपोरा के 2 महत्वपूर्ण जिला मुख्यालयों के बीच बडा सडक सम्पर्क उपलब्ध करवाने हेतु लोलाब-बांदीपोरा सडक का कार्य शीघ्र लिया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने खान की चिंताओं की सराहना करते हुए उनसे उत्तर कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों के कल्याण हेतु अपने प्रयासों को निरंतर बनाये रखने का आग्रह किया।