5 Dariya News

कई प्रतिनिधिमंडल सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 07-Sep-2018

कई प्रतिनिधिमंडलों ने आज राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई से भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं एवं अन्य मुद्दों से अवगत करवाया। विभिन्न क्षेत्रों तथा जिलों से लगभग 60 प्रतिनिधिमंडल सलाहकार से मिले। जेके गर्वनमैंट पेंशनर वेल्फेयर फैडरेशन एंड सीनियर सिटीजन सिविल सोसाईटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सलाहकार से भेंटकर चिकित्सा भत्ता बढाने तथा एसआरओ 226 के उचित कार्यान्वयन की मांग की। उन्होंने सलाहकार को वरिश्ठ नागरिकों के समक्ष आने वाले विभिन्न मुद्दो के बारे में भी सूचित किया। ठेकेदार एसोसिएशन सिचंाई एवं बाढ नियंत्रण के प्रतिनिधिमंडल ने भी सलाहकार से भेंट कर त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री कृशि सिंचाई योजना के अंतर्गत निश्पादित कार्यो के लिए धनराशि जारी करने की मांग की। उन्होंने सलाहकार को अवगत करवाया कि विभाग की 1.50 करोड रु की देनदारी है और उन्हें भुगतान जारी न करने मंे मुश्किल हो रही है। सलाहकार ने सम्बंधित मुख्य अभियंता को इस मामले को यथाशीघ्र सुलझाने हेतु तत्काल निर्देश जारी किया। डल निवासियों की समन्वय समिति ने सलाहकार को विभिन्न स्थानों पर राज्य भूमि के अतिक्रमण के सम्बंध में सूचित किया। उन्होंने शिकायत की कि बाहरी लोगों को जमीन पर कब्जा करने और निर्माण करने के लिए स्वंतत्र शासन दिया जाता है जिसे सम्पतियों के नुकसान को रोकने के लिए बाधित किया जाना चाहिए। उन्होंने रख-ए-अर्थ में उनके सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों से भी सलाहकार को अवगत करवाया। 

सहकारिता विभाग के पूर्व राजपत्रित कर्मचारियों ने सलाहकार से भेंटकर ग्रेड पुश्टिकरण के मुद्दे के समाधान की मांग की। अमतपोरा अंनतनाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाली क्षति को रोकने के लिए अपने आस पास के इलाकों में सुरखा बांध के निर्माण की मांग की। कश्मीर के बागवानी योजना एवं विपणन विभाग के कार्यकारी अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सलाहकार को विभागीय पदोन्नति मुद्दे से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शिकायत की कि उन्हें पिछले 30 वर्शो से पदोन्नत नही किया गया है जिसका समाधान करने की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग में एएमओ, एजीएमओ के रिक्त पदों कोे भरने की मांग भी की। ग्रिंड कालन बडगाम के प्रतिनिधिमंउल ने जामिया मस्जिद ग्रिंड कालन से मुहल्ला खानपोरा तक जुडने वाली 200 मीटर लम्बी सडक पर तारकोल बिछाने की मांग की। वत्छन मनीगाम गांदरबल के प्रतिनिधिमंडल ने सलाहकार को सूचित किया कि 2005 में आरएंडबी विभाग ने बाबा नहर से जियारत शरीफ, मस्जिद शरीफ तक उनकी सडक का जमीनी कार्य किया था पंरतु सडक का आगे का उन्नयन कार्य नही किया गया। उन्होंने सलाहकार से आग्रह किया कि वह सम्बंधितों को केवल 2 लाख रु की अनुमानित राशि से होने वाले सडक का कार्य पूरा करने के निर्देश दे।