कौशल विकास भत्ता योजना बेरोजागर युवाओं के लिए संजीवनी : निशा कटोच
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
हमीरपुर 02-Feb-2014
जिला कांग्रेस सचिव निशा कटोच ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश में दी गई कौशल विकास भत्ता योजना बेरोजागर युवाओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री तथ प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद सिंह सुक्खू हमीरपुर के बेराजागार युवाओं को रोजगार के एक सम्मान अवसर उपलब्ध करवाने में लगे है। जिससे पूर्व धूमल सरकार द्वारा फैलाई गई बेरोजगारी की समस्या से युवाओं को बड़ी राहत मिली है। हमीरपुर जिला से पूर्व में मुख्यमंत्री होने पर भी कभी प्रेम कुमार धूमल ने बेरोजगार युवाओं की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। अब पूर्व मुख्यमंत्री धूमल हमीरपुर में घूमकर जनता का हितैशी होने का ढोंग कर रहे हैं। धूमल सत्ता में थे तब क्यों उन्हें हमीरपुर की जनता का ध्यान नहीं आया अब उन्हें अपने सांसद पुत्र अनुराग ठाकुर के हारने का डर सताने लगा है। पर अब हमीरपुर की भोली-भाली जनता धूमल और उनके सांसद पुत्र अनुराग ठाकुर के बहकावे में आने वाली नहीं है।