5 Dariya News

मंडलायुक्त कश्मीर राज्यपाल से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 05-Sep-2018

मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भेंट की।खान ने राज्यपाल को भीतरी सुरक्षा प्रबंधन तथा महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में सूचित किया। उन्होंने राज्यपाल के साथ सडकों के लिए भूमि अधिग्रहण तथा अन्य प्रमुख परियोजनाओंए पंचायतों और शहरी  स्थानीय निकाय के लिए चुनाव आयोजित करने हेतु चालू तैयारियों और घाटी में किसी भी बाढ जैसी स्थिति से निपटने हेतु सरकारी मशीनरी की तैयारी की अब तक की स्थिति से सम्बंधित मामलों पर भी चर्चा की।राज्यपाल ने खान को सार्वजानिक सेवाओं की तत्काल आपूर्ति और सभी केन्द्रीय तथा राज्य सरकारी विकास योजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने की सलाह दी। उन्होंने मंडलायुक्त कों मजबूत अनुवरती अनुपालन के साथ मंडल तथा जिला मुख्यालयों में जन शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिये।