5 Dariya News

यू. के. गतका फैड्रेशन द्वारा 6वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप

बाबा फतेह सिंह गतका अखाड़ा ग्रेवजैंड विजेता रहा

5 Dariya News

सलोह/चंडीगढ़ 03-Sep-2018

यू. के. गतका फैड्रेशन द्वारा स्थानीयगुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सहयोग से सिख स्पोटर््स सैंटर सलोह में 8वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप -2018 करवाई गई । सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी प्रधान यू.के. गतका फैड्रेशन की रहनुमाई में हुई इस चैंपियनशिप में लेटन, वूलिच, ग्रेवज़ैंड, सलोह, डरबी, विलनहाल, समैदिक, साउथॉल, मैनचैस्टर, डारलिंगटन से 12 गतका अखाड़ों के बच्चे-बच्चियों ने हिस्सा लिया। सलोह के मेयर हरमोहेन्दर सिंह सोहल और नेशनल गतका ऐसोसीएशन ऑफ इंडिया के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने इनामों का वितरण किया। ये मुकाबले आयु वर्ग के आधार पर करवाए गए । सभी टीमों को 12000 पौंड नकद राशी के इनाम से सम्मानित कि या गया। सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक चले सोटी-फ्री मुकाबलों में पुरूषों में 18 साल से अधिक आयु वर्ग में बाबा फतेह सिंह गतका अखाड़ा ग्रेवजैंड पहले जबकि दमदमी टकसाल गतका अखाड़ा डरबी दूसरे स्थान पर आया। इसी तरह व्यक्तिगत महिलाओं के 18 साल से अधिक आयु वर्ग में डारलिंगटन से सन्दीप कौर पहले और डरबी से उपदेश कौर दूसरे स्थान पर आई। उधर लड़कों के 17 साल से कम आयु वर्ग में श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब गतका अखाड़ा समैदिक (टीम ए) पहले स्थान पर जबकि अकाल सहाय गतका अखाड़ा, साउथहॉल (टीम बी) दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह व्यक्तिगत लड़कियों के 17 साल से कम आयु वर्ग में दमदमी टकसाल गतका अखाड़ा डरबी की जीवन कौर विजेता रही जबकि अकाल सहाय गतका अखाड़ा साउथॉल की कोमलप्रीत कौर दूसरे स्थान पर आई। 

उधर लड़कों के 14 साल से कम आयु वर्ग में बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा डरबी की टीम बी पहले और इसी अखाड़े की टीम ए दूसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत लड़कियों के 14 साल से कम आयु वर्ग में दमदमी टकसाल गतका अखाड़ा डरबी की गुरलीन कौर पहले जबकि अकाल सहाय गतका अखाड़ा साउथहॉल की नवजीत कौर दूसरे स्थान पर आई। इस अवसर पर वल्र्ड गतका फैड्रेशन और इंटरनैशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी द्वारा गतका प्रोमोटर हरजीत सिंह ग्रेवाल ने तनमनजीत सिंह ढेसी को सम्मानित किया। मँगी माहल ने सरदारी गीत के साथ हाजिऱी लगवाई। दूसरों के अलावा इस अवसर पर यू.के. गतका फैड्रेशन के सचिव हरमन सिंह, गुरद्वारा सिंह सभा सलोह के प्रधान जोगिन्द्र सिंह बल्ल, रामगढिय़ा सभा सलोह के हरजिन्दर सिंह गहीर, श्री गुरु सिंह सभा साउथॉल के प्रधान गुरमेल सिंह मल्ली, केवल सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह सोखा उदोपुर, सरबजीत सिंह विर्क, बलिहार सिंह, लक्खा सिंह, सोढी फ़तेह सकैफफोल्डिंग, तजिन्दर सिंह सेखों, शमिन्दर सिंह धालीवाल, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, साधु सिंह जोगी, प्रभजोत सिंह बिट्टू मोही, तलविन्दर सिंह ढिल्लों, गुरचरन सिंह सूजापुर, हरजिन्दर सिंह मंडेर, ज्ञानी प्यारा सिंह डरबी, हरबिन्दर सिंह गड़ीबख़श आदि उपस्थित थे। चैंपियनशिप की कमैंट्री दविन्दर सिंह पतारा और सोखा ढेसी ने की।