उपकुलपति फोरम ने पूर्व राज्यपाल एन. एन. वोहरा को विदाई दी
5 Dariya News
श्रीनगर 25-Aug-2018
जम्मू व कश्मीर विश्वविद्यालय उपकुलपति फोरम के सदस्यों ने पूर्व राज्यपाल एन. एन. वोहरा से मिलकर उन्हें विदाई दी। उल्लेखनीय है कि वोहरा ने राज्य में अपने 10 साल से अधिक कार्यकाल के दौरान चार राज्य विश्वविद्यालयों, केन्द्रीय विश्वविद्यालय जम्मू तथा श्री माता वैश्णो देवी विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया है। उपकुलपति फोरम ने विश्वविद्यालयों की सहायता हेतु मार्गदर्शन तथा लगातार समर्थन देने के लिए वोहरा का आभार जताया। उन्होंने राज्य से सम्बंधित कुछ समस्याओं का तत्काल हल ढूढने, शिक्षण की गुणवत्ता को लगातार बढाने की आवष्यकता तथा खेल और अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहन देने हेतु उनके निरंतर बल को याद किया। वोहरा ने उपकुलपतियों का उनसे मिलकर उन्हें विधाई देने के लिए आभार जताया तथा उनसे उच्च शिक्षा के स्तरों को बढाने हेतु एकता बनायें रखने का आग्रह किया। उपकुलपति फोरम के सदस्यों में जम्मू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो मनोज धर, वीसी स्कास्ट- के के प्रो नजीर अहमद, वीसी एसएमवीडीयू प्रो संजीव जैन, वीसी केन्द्रीय विश्वविद्यालय जम्मू प्रो अशोक एमा, वीसी केन्द्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर प्रो मेहराज-उ-दीन, कल्सर विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी प्रो अंजू भसीन तथा कल्सर विश्वविद्यालय कश्मीर के वीसी प्रो षेख जावेद अहमद षामिल थे।