5 Dariya News

तीव्र विकास से बिलावर को एक मॉडल निर्वाचन क्षेत्र बनाया जाएगा- डॉ. निर्मल सिंह

5 Dariya News

जम्मू 24-Aug-2018

जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह ने आज पीडब्ल्युडी विभाग द्वारा 2.50 करोड़ रु. की अनुमानित राशि के साथ नाबार्ड के अंतर्गत कार्यान्वित की जाने वाली धरमकोट से मालती से होकर सुरारा तक 5 किलोमीटर सडक के निर्माण का नींव पत्थर रखा। धरमकोट में सड़क की नींव रखने के उपरांत डॉ. सिंह ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि बनी, बिलावर और लोहाई में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 608 करोड़ रु. की लागत वाली 122 सड़कों का कार्य प्रगति में है। 928 किलोमीटर के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 301 किलोमीटर के क्षेत्र को लेते हुए 33 सडकों को पूरा किया गया है तथा षेश को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। क्षेत्र में पीडब्ल्युडी के अंतर्गत सड़क सम्पर्क के बारे में बताते हुए अध्यक्ष ने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत 23 करोड़ रु. की लागत से 26 किलोमीटर की लम्बाई वाली 5 सड़कें और सीआरएफ के अंतर्गत 40 करोड़ रु. की लागत से 16 किलोमीटर की लम्बाई वाली 2 सड़कों से न केवल क्षेत्र में सड़क सम्पर्क बढ़ेगा बल्कि इससे बिलावर में गांव सम्पर्क भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिलावर कस्बे में 15 किलोमीटर की लम्बाई वाली 5 सड़कों को 5.5 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा जिससे यातायात के रश को कम करने में बड़ी सहायता मिलेगी।

बिलावर के सम्पूर्ण विकास परिदृष्य की बात करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि दयालाचक्क से बिलावर से होकर छल्लां तक 700 करोड़ रु. की लागत के साथ एनएच को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि बिलावर निर्वाचन क्षेत्र में 55 लाभार्थियों को पीएमएवाई के अंतर्गत घर दिये गये हैं, बिलावर के 30 बिस्तर वाले अस्पताल का उन्नयन कर उसे सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ 100 बिस्तर वाला अस्पताल बनाया गया है तथा बिलावर के लिए विभिन्न विकास कार्यों पर 700 करोड़ रु. की धनराशि खर्च की गई है। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु फिंटर में बिलावर-डुग्गन पर्यटन प्राधिकरण का एक कार्यालय स्थापित किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि 2019 तक बिलावर क्षेत्र का 100 प्रतिशत विधुतिकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा उन्होंने बताया कि पीएचई सम्बंधित मुददों के समाधान हेतु उन्होंने अपने सीडीएफ से 80 लाख रु. का व्यय किया है। इसके अलावा पानी की कमी वाले क्षेत्रों में 73 हैंडपम्पों की मुरम्मत की गई है। बिलावर प्रशासन की उपलब्धी बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में आयोजित जन सेवा आपूर्ति शिविरों  के माध्यम से अब तक प्रशासन द्वारा 600 पीआरसी वितरित किये गये हैं जबकि लाडली बेटी योजना के अंतर्गत 1081 आवेदन स्वीकार किये गये हैं। इसके उपरंात अध्यक्ष ने एमसी बिलावर के वार्ड नम्बर 1,2,6 तथा 9 के निवासियों के साथ अलग अलग बैठकें आयोजित कर चालू विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।