5 Dariya News

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस के समस्त संसद मैंबर और विधायक केरला बाढ़ राहत कार्यों के लिए एक महीने के वेतन का योगदान देंगे

पंजाब सरकार द्वारा 40 हज़ार मीट्रिक टन खाद्य पदार्थों की पहली खेप बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए रवाना

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 18-Aug-2018

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस के समस्त संसद मैंबर और विधायक केरला बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग के तौर पर एक महीने के वेतन का योगदान देंगे।यह फ़ैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर लिया गया जिन्होंने देशभर के कांग्रेसी संसद सदस्यों और विधायकों को केरला के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक -एक महीने का वेतन देने के लिए कहा है।पार्टी के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अपना एक महीने का वेतन तुरंत देने के फ़ैसले का ऐलान किया जिससे दक्षिणी भारत के बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए राहत कार्यों में तेज़ी लाने को यकीनी बनाया जा सके।पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सभी संसद सदस्यों और विधायकों को पहल के आधार पर वित्तीय मदद मुहैया करवाने के लिए कहा है। पार्टी वर्करों को अगले दो से तीन दिनों में बिना किसी देरी के केरला अथॉरिटी के पास पैसा पहुँचाने को यकीनी बनाने के लिए कहा गया है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह और श्री जाखड़ ने कहा कि केरला में बाढ़ का कहर राष्ट्रीय आपदा है जिस करण देश के हरेक नागरिक द्वारा हर संभव मदद मुहैया करवाई जानी चाहिए।मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिन भी बाढ़ प्रभावित राज्य को 10 करोड़ रुपए की राहत देने का ऐलान किया गया था और आज उन्होंने एक महीने का वेतन देने का फ़ैसला किया है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 करोड़ रुपए की मदद के अंतर्गत 5 करोड़ रुपए केरला के मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज दिए गए हैं जबकि शेष राशि द्वारा खाने के लिए तैयार भोजन और अन्य ज़रूरी वस्तुओं की सप्लाई की जा रही है।एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों के 40 हज़ार पैकटों की 40 मीट्रिक टन की खेप आज रवाना कर दी गई है जबकि 60 हज़ार पैकटों की एक और खेप आज रात को हलवारा हवाई अड्डे से भेजी जायेगी। इसी तरह सोमवार और मंगलवार को भी दो और खेपें भेजी जाएंगी।