5 Dariya News

18वें एशियाई खेलों के रंग में रंगा गूगल का डूडल

5 Dariya News

नई दिल्ली 18-Aug-2018

सर्च इंजन गूगल ने शनिवार को 18वें एशियाई खेलों की शुरुआत का जश्न मनाते हुए रंग-बिरंगा डूडल बनाया। इन खेलों में इस बार 45 देशों के खिलाड़ी 55 प्रतिस्पर्धाएं होंगी। एशिया की ओलम्पिक परिषद द्वारा आयोजित एशियाई खेल ओलम्पिक के बाद दूसरी सबसे बड़ी खेल स्पर्धा है, जिसका आयोजन हर चार साल में होता है। इस साल के एशियाई खेल इंडोनेशिया में हो रहे हैं।