5 Dariya News

प्रियंका चोपड़ा, निक की मुंबई में निक जोनस डेट

5 Dariya News

मुंबई 18-Aug-2018

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके प्रेमी अमेरिकी गायक निक जोनस शुक्रवार रात को मुंबई में हाथों में हाथ डाले नजर आए। इस डिनर को ‘प्री अंगेजमेंट पार्टी डिनर’ कहा जा रहा है। इस दौरान इस जोड़े के परिजन भी साथ थे। ऐसी अफवाहें हैं कि यह जोड़ा रोका सेरेमनी के जरिए अपने संबंधों को औपचारिक कर सकता है। इस दौरान शनिवार को एक पार्टी के आयोजन की भी खबर है। हालांकि, इसकी अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रियंका के घर पर जश्न की तैयारियां साफ देखी जा सकती है। उनका घर फूलों से सजा हुआ है। निक अपने माता-पिता के साथ गुरुवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे।