5 Dariya News

एशियाई खेलों में भारत की प्रतिनिधित्व करेंगे पंजाब पुलिस के 20 अफ़सर /जवान

देश की सुरक्षा के साथ खेलों में भी नाम रौशन करना पंजाब पुलिस के लिए गौवरमयी बात- सुरेश अरोड़ा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 16-Aug-2018

इंडोनेशिया की धरती पर जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने जा रही 18वें एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल में पंजाब पुलिस के 20 अफ़सर /जवान भी शामिल हैं जो विभिन्न खेलों में भारत की प्रतिनिधित्व करेंगे। पंजाब पुलिस के 19 खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक 10 खेलों में भारत के लिए पदक जीतने के लिए पूरी मेहनत लगाएंगे।पंजाब पुलिस प्रमुख श्री सुरेश अरोड़ा ने एशियाई खेलों के लिए सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए अच्छे प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। डी.जी.पी. अरोड़ा ने कहा कि यह पंजाब पुलिस के लिए गौरवमयी वाली बात है कि एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े खेल मुकाबलों में पंजाब पुलिस के अफ़सर /जवान भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस जहाँ देश की सुरक्षा के लिए अपना योगदान डाल रही है वहीं खेल के द्वारा भी देश का नाम रौशन कर रही है। इतिहास में पंजाब पुलिस के कई खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं और इस बार भी एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा।एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब पुलिस के खिलाडिय़ों संबंधी विवरण देते हुए पंजाब पुलिस के खेल सचिव कम एस.पी. ओलम्पियन बहादर सिंह ने बताया कि सबसे अधिक पाँच खिलाड़ी हैंडबाल में हिस्सा ले रहे हैं जिनमें ए.आई.आई. कर्मजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर हरजिन्दर सिंह, सब इंस्पेक्टर वनिता शर्मा, सब इंस्पेक्टर राजवंत कौर और सब इंस्पेक्टर मनिन्दर कौर शामिल हैं। इसके बाद छह खेल हाकी, जूडो, कबड्डी, वाटर स्पोर्टस, कुश्ती और वालीबाल में दो -दो खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। इनमें से हाकी में डी.एस.पी. ओलम्पियन मनप्रीत सिंह और डी.एस.पी. ओलम्पियन अकाशदीप सिंह, जूडो में इंस्पेक्टर राजविन्दर कौर और ए.एस.आई. ओलम्पियन अवतार सिंह, कबड्डी में ए.एस.आई, रणदीप कौर और हवलदार मनिन्दर सिंह, वाटर स्पोर्टस में सब इंस्पेक्टर नवनीत कौर और हवलदार हरप्रीत सिंह, कुश्ती में सब इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह और सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह और वालीबाल में सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह और हवलदार गुरिन्दर सिंह शामिल हैं। एथलैटिकस, निशानेबाज़ी और भारोत्तोलन में एक -एक खिलाड़ी जा रहा है। एथलैटिकस में डी.एस.पी. ओलम्पियन खुशबीर कौर, निशानेबाज़ी में सब-इंस्पेक्टर अंजुम मौदगिल्ल और भारोत्तोलन में प्रशिक्षक के तौर पर इंस्पेक्टर सन्दीप कुमार हिस्सा लेगा।