5 Dariya News

राज्यपाल एन एन वोहरा ने स्वतंत्रता दिवस ने एट होम की मेजबानी की

5 Dariya News

श्रीनगर 15-Aug-2018

राज्यपाल एन एन वोहरा और प्रथम महिला उषा वोहरा ने स्वतंत्रता दिवस पर आज शाम-शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में ’एट होम’ की मेजबानी की। विधान सभा अध्यक्ष डॉ निर्मल कुमार सिंह, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार और खुर्शीद अहमद गनई, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश; विधायक, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, डीजीपी डॉ एस पी वैद, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट, बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस, सेना और वायुसेना के अधिकारी, उप कुलपति, प्रमुख नागरिक और विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं व वरिष्ठ नागरिक एट होम मंे भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे। राज्यपाल और उषा वोहरा ने आमंत्रित लोगों से बातचीत की और उनके साथ स्वतंत्रता दिवस बधाई का आदान-प्रदान किया।