एस.एस.पी. एस.ए.एस नगर कुलदीप सिंह को बहादुरी के लिए पुलिस मैडल
ए.डी.जी.पी. आर.एन. ढोके और एस.एस.पी. सतीन्द्र सिंह को मिलेगा विलक्षण सेवाओं स्वरूप पुलिस मैडल
5 Dariya News
चंडीगढ़ 14-Aug-2018
देश के 72वें आज़ादी दिवस के अवसर पर कुलदीप सिंह एस.एस.पी एस.ए.एस नगर को बहादुरी के लिए पुलिस मैडल के लिए चुना गया है जबकि आर.एन. ढोके, ए.डी.जी.पी सुरक्षा और सतीन्द्र सिंह, एसएसपी कपूरथला को शानदार सेवाओं के स्वरूप राष्ट्रपति पुलिस मैडल के लिए चुना गया है। इनके अलावा 13 अन्य पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए पुलिस मैडल से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुखवंत सिंह गिल, ए.आई.जी. परसोनल, गुरप्रीत सिंह कमांडैंट कमांडो प्रशिक्षण केंद्र बहादरगढ़,़ पट्यिाला, गुरमेज सिंह इंस्पेक्टर पीएसओ /डी.जी.पी कानून-व्यवस्था, भजन सिंह सब इंस्पेक्टर सुरक्षा विंग पंजाब, मनमोहन सिंह एस.आई., पी.एस.ओ. /डी.जी.पी. पंजाब, जुगत किशोर और चम्बा लाल (दोनों सब इंस्पेक्टर खुफिय़ा), बिठल हरी एस.आई मुकदमा शाखा सी.पी.ओ. पंजाब, सतनाम सिंह एस.आई दफ़्तर ए.डी.जी.पी. आम्र्ड बटालियन जालंधर, लखविन्दर सिंह ए.एस.आई. दफ़्तर डी.जी.पी कानून -व्यवस्था, रजनी देवी ए.एस.आई. सीआईडी यूनिट एस.ए.एस. नगर, चंचल सिंह ए.एस.आई. दफ़्तर कमांडैंट क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पी.ए.पी. जालंधर और दीप कुमार हैड कांस्टेबल वायरलेस स्टेशन श्री नैना देवी पंजाब को शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मैडल से सम्मानित किया जायेगा। इसी दौरान पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल सुरेश अरोड़ा ने पुलिस मैडल हासिल करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी शुभ इच्छाएंं और शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि इन पुलिस मुलाजिमों द्वारा निभाई गई शानदार सेवाओं के बदले यह पुलिस मैडलों के हकदार थे।