5 Dariya News

कश्मीर विश्वविद्यालय के नये उपकुलपति राज्यपाल से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 08-Aug-2018

कश्मीर विश्वविद्यालय के नये उपकुलपति प्रो. तलत अहमद ने राज्यपाल एन. एन. वोहरा, जो विश्वविद्यालय के कुलपति हैं, से आज राजभवन में भेंट की। यह उल्लेखनीय है कि प्रो. अहमद  तीन सालों के लिए (2011-2014) इस विश्वविद्यालय के उपकुलपति थे ,जब वह जामिया मिलिया इस्लामिया के उपकुलपति के रूप में सेवा करने के लिए गये जहां उन्होंने 2014 से लेकर अपने गतदिवस कश्मीर लौटने तक सेवा की। राज्यपाल ने प्रो. अहमद से अकादमिक और शौध क्षेत्र में इसके पूर्व स्थान के लिए विश्वविद्यालय को बहाल करने तथा प्रभावी रुप से सभी गैर-निश्पादित और असमान तत्वों से निपटने के लिए सबसे जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। विश्वविद्यालय के सामने आने वाले विभिन्न मुददों से सम्बंधित राज्यपाल ने उपकुलपति को अकादमिक कार्यक्रमों को बहाल करने के लिए सबसे तत्काल कदम उठाने और छात्रों को परीक्षाओं के पुनरावर्ती स्थन और परिणामों की घोशणा में देरी के कारण खोने वाला समय वापिस पाने के लिए छात्रों की सहायता करने की सलाह दी। 

इस संदर्भ में राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की आयुक्त सरिता चौहान से आज बात की है कि वह कश्मीर कलस्टर विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. अहमद के साथ तत्काल सहयोग कर चर्चा करें और घाटी में सभी कालेजों में छात्रों के लिए छुटिटयों को कम/रद्ध करने और संशोधित परीक्षा शडयूल घोशित करने के लिए एक सहमत दृश्टिकोण अपनाने का निर्णय लें। राज्यपाल ने उपकुलपति पर उनकी सभी समस्याओं, अकादमिक या व्यक्तिगत के सम्बंध में उनके शिक्षकों द्वारा छात्रों को निर्देशित और सहायता प्राप्त करने के महत्व पर भी बल दिया। इस संदर्भ में उपकुलपति ने राज्यपाल को सूचित किया कि उनके पास छात्रों की सहायता के लिए विभिन्न विचार हैं, जिन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा। राज्यपाल ने सभी बकाया समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए लगातार बैठकों का सुझाव दिया।