5 Dariya News

अध्यक्ष ने jammudekh.com वैब पोर्टल लॉन्च किया

जम्मू में अज्ञात पर्यटन स्थलों को टैप करने पर बल दिया

5 Dariya News

श्रीनगर 08-Aug-2018

अध्यक्ष निर्मल सिंह ने आज गांधीनगर में jammudekh.com  वैब पोर्टल लॉन्च किया, जो जम्मू संभाग में पर्यटक स्थलों की सभी जानकारी उपलब्ध करवायेगा। यह जम्मू के पर्यटन स्थलों का दौरा करने हेतु राज्य के बाहरी और भीतरी पर्यटकों की सहायता करेगा। उन्हें सूचित किया गया कि इस वेबसाईट को लॉच करने का मुख्य उददेष्य जम्मू संभाग में विषेश रूप से पर्यटन स्थलों की छुपी हुई सुन्दरता का पता लगाना है। उन्हें यह भी सूचित किया गया कि यह वेबसाईट एक विषेश पर्यटन स्थल पर पहुंचने, यात्रा, होटल, ट्रीफ यातायात सुविधाओं आदि सहित सभी जानकारी प्रदान करेंगा। इस अवसर दपर सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू एक आत्मनिर्भर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने की अधिक क्षमता रखता है तथा पर्यटन अवसरों के प्रोत्साहन के लिए अधिक प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने जम्मू के प्रमुख पर्यटक स्थलों को बढावा देने के लिए प्रिंट तथा इलैक्ट्रानिक मिडिया का अधिकतम उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने जम्मू में साहसिक पर्यटन की विशाल क्षमता को टैप करने के लिए कहा और युवा पर्यटकों को आकर्शित करने हेतु राज्य के बाहरी कालेजों तथा विष्वविद्यालयों सहित अन्य हितधारकों के सहयोग की मांग की।