5 Dariya News

अमरनाथ यात्रा : 68 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

5 Dariya News

जम्मू 11-Aug-2018

अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को जम्मू से 68 तीर्थयात्रियों का छोटा सा जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। 28 जून को शुरू हुई इस यात्रा के बाद से यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है। पुलिस ने बताया, “तीर्थयात्री आठ वाहनों में सवार होकर भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए।” इस साल अब तक 2.75 से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।