मुख्यमंत्री राहत कोष में एसीसी ने किया 25 लाख का अंशदान
5 Dariya News
शिमला 10-Aug-2018
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां एसोसिएट सीमेंट कम्पनी सीमित (एसीसी) के वरिष्ठ महाप्रबन्धक संजीव कुमार ने 25 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया। मुख्यमंत्री ने एसीसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह योगदान दुःख के समय पात्र तथा जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करने में कारगर साबित होगा। उन्होंने समाज के संभ्रान्त वर्ग से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक योगदान करने की अपील की है ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके।