विधानसभा अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह ने बिलावर के स्थानीय लोगों के मुद्दे सुने
5 Dariya News
श्रीनगर 06-Aug-2018
जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह ने आज बिलावर में विभिन्न वार्डो के लोगों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। नगर पालिका समिति बिलावर के वार्ड 4, 5, 12 तथा 13 के लोगों ने जन उपयोगिताओं की स्थापना, चालू निर्माण कार्यो की गति में तेजी लाने और बिलावर में प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए भूमि की पहचान सहित अपनी वार्ड से सम्बंधित मुद्दे उठाये। उन्होंने सडको के नवीनीकरण, परिवार में अलग अलग राशन कार्ड, शमशान घाट में शैल्टर के निर्माण, बीपीएल सूची में नाम शामिल करने और पानी की कमी वाले क्षेत्रों में ओवरहैड टैंक के निर्माण की मांग भी की। अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को उचित स्तर पर लिया जायेगा। केन्द्र सरकार के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों को उजागर करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे अधिक सरकारी वित्त पोशित स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘आयुश्मान भारत‘ को द्धितीय तथा तृतीय स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रति वर्श प्रति परिवार 5 लाख रु बीमे के साथ राश्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के नाम से जाना जाता है।