5 Dariya News

महिला विधायकों के अपमान के लिए गुनाहगार मांगे माफी -प्रो. बलजिन्दर कौर

नारी का अपमान नहीं, सम्मान सिखाती है पंजाबियत -आप महिला विंग

5 Dariya News

चंडीगढ़ 04-Aug-2018

आम आदमी पार्टी के महिला विंग की आब्जर्वर और विधायक प्रो. बलजिन्दर कौर, सूबा प्रधान राज लाली गिल और सह-प्रधान जीवन जोत कौर ने 'आप' की महिला विधायकों के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां और घटिया -भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करने वाले अनसरों को तुरंत माफी मांगने के लिए कहा है।आज यहां महिला विंग की जोन प्रधान रजिन्दर पाल कौर छीना, राजविन्दर कौर और कुलदीप कौर की मौजूदगी में संयुक्त प्रैस कान्फ्रेंस करते हुए प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा कि यह भरे मन के साथ कहना पड़ रहा है कि विधान सभा में विरोधी पक्ष की उप नेता सरबजीत कौर बठिंडा से विधायक रुपिन्दर कौर रूबी और उनके खुद के बारे में फेसबुक और सोशल मीडिया पर घटिया स्तर की योजनाबद्ध मुहिम चलाई हुई। जिस के द्वारा 'आप' महिला विधायक की अपमानजनक फोटो अपलोड की जा रही हैं और भद्दी शब्दावली इस्तेमाल की जा रही है, जो निंदनीय है। प्रो. बलजिन्दर कौर, राज लाली गिल और जीवनजोत ने पत्रकारों की ओर से किए सवालों के जवाब में स्पष्ट कहा कि सबसे बड़े दुख वाली बात यह है कि इस तरह की घटिया हरकत के लिए कोई बेगाना नहीं बल्कि उनके अपने ही भाई जिम्मेदार हैं, जो नारा तो पंजाब और पंजाबियत का लगाते हैं परंतु यह भूल चुके हैं कि पंजाबियत महिलाओं का सम्मान सिखाती है न कि महिलाओं का अपमान। 'आप' महिला नेताओं ने स्पष्ट किया कि ओर भी दुख की बात है कि इस तरह की हरकतों में हमारे बड़े भाई सुखपाल सिंह खहरा के निजी स्टाफ मैंबर भी शामिल हैं, जिसका मतलब यह निकलता है कि यह सब खुद सुखपाल सिंह खहरा करवा रहे हैं। इस लिए खहरा समेत सभी गुनाहगार माफी मांगे। इस मौके जीवनजोत कौर ने कहा कि छोटी-छोटी बात पर मीडिया और सोशल मीडिया में जाने वाले हमारे भाई खहरा साहब, इस मुद्दे पर अभी तक क्यों चुप हैं? 'आप' नेताओं ने कहा कि कुर्सी और खुद की लड़ाई को पंथ, पंजाब और पंजाबियत में बदलने वाले बौखलाहट में आ कर नारी वर्ग प्रति मान-मर्यादा को न भूलें और इस गुनाह के लिए माफी मांगें।