जम्मू, श्रीनगर शहर महानगरों का यातायात प्रबंधन माडल अपना सकते हैं- खुर्शीद अहमद गनेई
5 Dariya News
श्रीनगर 02-Aug-2018
देश में कुछ निपुण महानगरों का यातायात प्रबंधन माडल अपनाने का सुझाव देते हुए राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनेई ने आज कहा कि यह सही समय है कि राज्य सरकार दोनों राजधानी शहरों में यातायात प्रबंधन में सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठायेगी। सलाहकार ने कहा कि हमारे यातायात को उचित रूप से चलाने हेतु देश में महानगरों की प्रणाली को अपनाने की आवश्यकता है। उन्हांेने यह बात परिवहन विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही, जिसमें मुख्य सचिव बी.वी आर सुब्रहमण्यम, विŸा प्रमुख सचिव नवीन चौधरी, परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ असगर हसन सैमून, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, परिवहन आयुक्त जम्मू, एसडीए के वाईस चेयरमैन, जेडीए के वाईस चेयरमैन, एसएसपी ट्रैफिक श्रीनगर, परिवहन विभाग के अतिरिक्त सचिव, आरटीओ जम्मू तथा अन्य वरिश्ठ सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। परिवहन क्षेत्र तथा यातायात प्रबंधन में सुव्यवस्थित सुधारों हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु विभिन्न इंजीनियरिंग तथा नान इंजीनियरिंग कदमों को सुझाव देने हेतु परिवाहन आयुक्त के कार्यालय में ‘ट्रैफिक प्लानिंग ंिवंग‘ स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह विंग सम्बंधित मंडलायुक्तों के नेतृत्व में उच्च स्तरीय यातायात समिति को कार्यालय समर्थन उपलब्ध करवा रही है।
राज्य में प्रदुशण जांच केन्द्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए सलाहकार को सूचित किया गया कि राज्य में 109 प्रदुशण जांच केन्द्र कार्यशील हैं जिसमें से 65 कश्मीर संभाग और षेश 44 जम्मू संभाग में हैं। यह बताया गया कि वर्श 2017-18 में मोटर वाहन विभाग तथा जम्मू व कश्मीर राज्य प्रदुशण नियंत्रण बोर्ड ने अपने प्रदुशण जांच उपकरण के उन्नयन हेतु राज्य में प्रदुशण जांच केन्द्र के 55 मालिकों को अधिसूचनाएं जारी की है। मुख्य सचिव ने प्रदुशण जांच केन्द्रों को अधिक प्रभावशाली बनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि जम्मू शहर में वाहन प्रदुशण के स्तर को कम किया जा सके। उन्होंने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव से इस कार्य के लिए विभाग की वाहन निरीक्षण विंग की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के लिए कहा। बैठक में राज्य में बिजली वाहनों के संचालन की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि परिवहन प्रमुख सचिव तकनीकी सचिव के साथ देश में दोनों महानगरों का दौरा कर शुरू से अंत तक बिजली वाहनों की क्रिया देखेगे और सरकार को आकलन रिपोर्ट पेश करेंगे। यह निर्णय भी लिया गया कि स्टेट मोटर गैरेज राज्य के दो राजधानी शहरों में परीक्षण तथा उपयोगिता के लिए दो बिजली वाहनों की खरीद की संभावना पर जांच करेंगे। राज्य में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमैंट सिस्टम की स्थापना करते हुए बैठक को सूचित किया गया कि मोटर वाहन विभाग जीआईएस अधारित मोबाईल एप्लीकेशन, जेकेआरआईडीई सेफ विकसित कर रहा है। इस ऐप का उद्देश्य लोक परिवाहन वाहनों पर आम यात्रियों को सशक्त बनाना है ।