5 Dariya News

कुलगाम के विधायक ने राज्यपाल एन एन वोहरा से भेंट की

5 Dariya News

श्रीनगर 02-Aug-2018

कुलगाम के विधायक एम वाई तारीगामी ने आज राजभवन में राज्यपाल एन एन वोहरा से भेंट की। तारीगामी ने राज्यपाल को अपने जिले में विकास कार्य, जो धनराशि की आवश्यकता के कारण रूके हुए है, के बारे में सूचित किया। राज्यपाल ने इन अपूर्ण परियोजनाओं में पहले ही से किये गये निवेशों का सही ढग से उपयोग सुनिश्चित करने हेतु तत्काल जांच करने का आश्वासन दिया। तारीगामी ने जमीनी स्तर पर लोकतंत्रिक ढांचे की बहाली हेतु मतदान आयोजित करने के लिए राज्यपाल के निर्णय का स्वागत किया। राज्यपाल ने विधायक से नगर पालिकाओं तथा पंचायतों के लिए आने वाले चुनावों के उच्च महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।