5 Dariya News

मुख्यमंत्री द्वारा नागरिक अस्पताल देहरा के नए खण्ड का लोकार्पण

5 दरिया न्यूज

शिमला 25-Jan-2014

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज देहरा में प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 70.14 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अतिरिक्त अकमोडेशन की आधारशिला रखी उन्होंने नागरिक अस्पताल देहरा के नवनिर्मित डी-खण्ड का लोकार्पण भी किया। अस्पताल के इस नवीन खण्ड के निर्माण पर 90 लाख रुपये व्यय हुए हैं और यहां प्रयोगशाला, कैन्टीन तथा 17 बिस्तरों वाले वार्ड की सुविधा है। परिवहन तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री जी.एस. बाली, विधायक सर्वश्री संजय रत्न और यादविन्दर गोमा, पूर्व सांसद श्रीमती विप्लव ठाकुर, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री जगदीश सिपहिया, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त श्री सी.पालरासू, पुलिस अधीक्षक श्री बलबीर ठाकुर, कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डी.एस. गुरंग तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।