उप-शिक्षा निदेशक कार्यालयों में साइंस कंसलटेंट के पद भरे जाएँ : हिमाचल प्रवक्ता संघ
5 दरिया न्यूज (अरविन्द शर्मा)
धर्मशाला 24-Jan-2014
हिमाचल प्रवक्ता संघ (स्कूल कैडर) के अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, महा सचिव राजेंदर ठाकुर, वेब सचिव नरेश ठाकुर, प्रेस सचिव डॉ0 राम गोपाल, मुय संगठन सचिव पंकज कुमार, लक्ष्मण ठाकुर, दिनेश डोगरा, राजेश कटवाल, ने संयुक्त व्यान जारी करते हुए कहा कि सभी जिलों में उप- शिक्षा निदेशक कार्यालय में साइंस कंसलटेंट के पद भरे जाएँ । पहले ये पद चार जिलों में हुआ करते थे मगर अब सिर्फ एक जिले में ही रह गया है । साइंस टेक्नोलॉजी विभाग बर्ष भर स्कूलों में ब्लाक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विज्ञान से जुडी हुई अनेकों गतिविधियों आयोजित करवाई जाती हैं । राज्य स्तर से चयनित विज्ञान के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते हैं । इन गतिविधियों में जमा एक व दो के विज्ञान छात्रों के साथ विज्ञान प्रवक्ता भी किसी न किसी तरह जुड़ा रहता हैं । लेकिन ब्लाक स्तर से राज्य स्तर तक दे गतिविधियों प्रवक्ताओं से कनिष्ठ वर्ग द्वारा आयोजित की जाती हैं जिस , प्रवक्ताओं में भारी रोष है । इसी कारण ज्यादातर प्रवक्ता ऐसी गतिविधियों में रूचि नहीं ले पाते हैं । इसलिए हि0 प्र0 स्कूल प्रवक्ता संघ सरकार से मांग करता है कि साइंस कंसलटेंट के पद सभी जिलो में सृजित किये जाये ताकि ऐसी गतिविधियों में विज्ञान के ज्यादा से ज्यादा छात्र भाग ले सके और इसका लाभ उठा सके।नरोत्तम ठाकुर ने बताया कि बिज्ञान प्रवक्ताओं को प्रयोगिक भत्ता देने के लिए माननीय मुयमंत्री 2005 में अपने कार्यकाल में सवयं देने के लिए मान चुके थे मगर इसकी अधिसूचना आजकल जारी नहीं हुई । प्रवक्ता संघ मु यमंत्री से अनुरोध करता है कि बिज्ञान प्रवक्ताओं को प्रयोगिक भत्ता प्रदान किया जाये ढ्ढ मंहगाई भत्ते कि कि़स्त जुलाई 2013 से 10 त्न देय है , इसे भी जल्द से जल्द कर्मचारियों को प्रदान की जाये ।