5 Dariya News

अमरनाथ यात्रा : 709 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

5 Dariya News

जम्मू 29-Jul-2018

अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को 709 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने बताया, 20 वाहनों में सवार तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। पिछले 32 दिनों जारी वार्षिक तीर्थयात्रा में शनिवार तक 2,56,000 श्रद्धालु बफार्नी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। 60 दिवसीय यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।