5 Dariya News

ब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधिमंडल ने सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई से मुलाकात की

5 Dariya News

श्रीनगर 25-Jul-2018

ब्रिटिश उच्चायोग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई से मुलाकात की। बैठक के दौरान, सलाहकार ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न मुद्दों, विशेश रूप से राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार और विकास कार्यों में सुधार लाने के लिए राज्यपाल के प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम, पर चर्चा की । उन्होंने राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और यूनाइटेड किंगडम से पर्यटक आगमन में मदद करने के लिए प्रतिनिधिमंडल के सहयोग की भी मांग की।