जम्मू कश्मीर सरकार ने गतिशीलता रणनीति पर टास्क फोर्स का गठन किया
5 Dariya News
श्रीनगर 24-Jul-2018
सरकार ने आज जम्मू व कश्मीर के लिए सार्वजनिक परिवहन गतिशीलता रणनीति के निर्माण, कार्यान्वयन और निगरानी के लिए एक राज्य स्तरीय टास्क फोर्स गठित की। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में टास्क फोर्स के सदस्यों में आवास एवं शहरी विकास विभाग, परिवहन विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ऊर्जा विकास विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के प्रशासनिक सचिव, जम्मू व कश्मीर परिवहन आयुक्त, राज्य प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन, परिवहन विभाग के अनुरोध पर सम्बंधित विभाग/संगठन द्वारा मनोनित किये जाने वाले थिंक-टैंक के प्रतिनिधि, सम्बंधित उपकुलपति द्वारा मनोनित किये जाने वाले जम्मू/ कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेकनॉलोजी श्रीनगर के प्रतिनिधि, परिवहन विभाग के अनुरोध पर सम्बंधित विभाग/संगठन द्वारा मनोनित किये जाने वाले जम्मू व कश्मीर में बहुपक्षीय/गैर लाभकारी संगठन के प्रतिनिधि तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा मनोनित किये जाने वाले उद्योग निकाय, नीजि क्षेत्र आदि के प्रतिनिधि शामिल हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव टास्क फोर्स के सदस्य सचिव जबकि केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, पुणे के प्रतिनिधि तथा शहरी परिवहन, अहमदाबाद विश्वविद्यालय में उत्कृश्टता केन्द्र के प्रतिनिधि टास्क फोर्स के लिए विषेश आमंत्रित होंगे।