हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारुक नजरबंद
5 Dariya News
श्रीनगर 24-Jul-2018
हुर्रियत के वरिष्ठ नेता मीरवाइज उमर फारुक को मंगलवार को उनके घर में नजरबंद कर लिया गया है। उन्हें एक आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने से रोकने के लिए नजरबंदी में रखा गया है। पुलिस का एक दल मंगलवार सुबह मीरवाइज के आवास निगीन पर पहुंचा और उनसे कहा कि वह घर से बाहर नहीं जा सकते क्योंकि उन्हें नजरबंद किया जा रहा है। वह सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर और यासीन मलिक की अगुवाई वाले अलगाववादी धड़े जेआरएल द्वारा अबी गुजर क्षेत्र में आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा लेने वाले थे।